LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

BEGUSARAI NEWS : बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, पिस्टल और अर्द्ध निर्मित हथियार किया बरामद, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI NEWS : बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने चार पिस्टल एवं कई अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। वहीँ मौके से अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीँ चार पिस्टल और अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किया है।

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार बनाने के कारखाने का उद्भेदन  किया है। साथ ही साथ चार पिस्टल एवं कई अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस को मौके वारदात से कारतूस भी मिली है। फिलहाल इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा चार अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी कि बीरपुर थाना क्षेत्र के धमोली में हथियार बनाने का उद्योग चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बेगूसराय डीएसपी सदर 2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और तत्काल उक्त स्थल पर छापेमारी की। जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

हालांकि इस मामले में चार अन्य वांछित युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस के द्वारा यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन लोगों के तार कहां से जुड़े थे और इन्हें रॉ मैटेरियल किन माध्यमों से प्राप्त हो रहे थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले के तह तक पहुंच जाएगी और जितने भी संलिपित अपराधी हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट