LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Crime In Begudarai: छोटी बहन के शादी का दंड बड़ी बहन को, ससुरालवालों ने महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या

महिला की हत्या के बाद उसके ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। यह घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव में हुई है।

Crime In Begudarai
छोटी बहन के शादी का दंड बड़ी बहन को- फोटो : Reporter

Crime In Begudarai: बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। महिला की हत्या के बाद उसके ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। यह घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव में हुई है। मृतक महिला की पहचान राजोपुर कटरमाला गांव के निवासी फुलेश्वर साहनी की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुलेखा देवी की शादी पांच साल पहले फुलेश्वर साहनी से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जाती थी और न देने पर उसे मारपीट का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बावजूद सुलेखा देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

उन्होंने बताया है कि जब घर में सुलेखा देवी की छोटी बहन की शादी उसके देवर से प्रेम प्रसंग में किया था। उन्होंने बताया कि जब से प्रेम प्रसंग में छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुआ तब से बहुत ज्यादा और टॉर्चर सुलेखा देवी को ससुराल वालों के द्वारा करने लगा। उन्होंने बताया कि बीती रात भी उसके साथ मारपीट और गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया। व

हीं महिला की हत्या करने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना लड़की के परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट-अजय शास्त्री