LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Crime In Begusarai: वर्चस्व को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बेगूसराय, महिला को लगी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। वही इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लग गई है।

Bihar News
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बेगूसराय- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में दो समूहों के बीच वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को उपचार के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा गांव में हुई। घायल महिला की पहचान हरेराम चौधरी की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजनों ने बताया कि यह गोलीबारी दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर की गई थी।

सभी लोग मौके का लाभ उठाते हुए अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। जानकारी के अनुसार, जब अपराधी भागने लगे, तो खिड़की के पास खड़ी सविता देवी को गोली मार दी गई। इस गोलीबारी के कारण सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें वहां से उठाकर बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि यह गोलीबारी दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस गोलीबारी के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री