LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

BEGUSARAI CRIME - हत्या-लूट सहित कई मामलों में कुख्यात सुभाष यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, बड़ी वारदात करने की थी तैयारी

BEGUSARAI CRIME - पुलिस ने हत्या और लूट के कई मामलों में फरार कुख्यात बदमाश सुभाष यादव को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि वह किसी बड़े अपराध के लिए यहां आया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई।

BEGUSARAI CRIME - हत्या-लूट सहित कई मामलों में कुख्यात सुभाष
कुख्यात बदमाश सुभाष यादव गिरफ्तार- फोटो : अजय शास्त्री

BEGUSARAI - बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां एक कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से  12 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा भी बरामद किया है। इसी गिरफ्तारी बलिया थाने की पुलिस और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने आहो विष्णुपुर दियारा से की है। 

इस कार्रवाई को लेकर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि सुभाष यादव कुख्यात अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन पुलिस के पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बलिया थाना और साहेबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी सुभाष यादव आहो विष्णुपुर दियारा के एक बगीचे में हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आनेवाला है। 

 इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया। जब कुख्यात अपराधी सुभाष यादव की तलाशी ली गई तो, उसके पास से दो देसी कट्टा, और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया। 

उन्होंने बताया है कि यह कुख्यात अपराधी सुभाष यादव खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। इस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अजय शास्त्री