LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Begusarai Crime News - बेगूसराय में सनकी पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Begusarai Crime News - बेगूसराय में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू से गला रेतकर का निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

पत्नी की गला रेतकर हत्या
पत्नी की गला रेतकर हत्या- फोटो : अजय शाश्त्री

BEGUSARAI : बेगूसराय में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू से गला रेतकर का निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जबकि इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति से अपना सोने की जेवरात की मांग किया तो वह आग-बबूला हो गया। पति ने अपनी पत्नी को उसकी मां के सामने चाकू से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। 

घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है। मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- 8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में है। 

2 साल पहले हुई थी  शादी

बताया जा रहा है कि रमेश मोची चमचम कुमारी से 2 साल पहले शादी किया था। मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था । दोनों के बीच सोने की जेवरात को लेकर कहासुनी हो गयी। सोने कि जेवरात की मांग से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पहले से शादीशुदा रमेश मोची था। मृतका के मां ने कहा कि   कि जब चमचम के साथ शादी हुआ था तब उसको पता चला कि पहले से ही एक और शादी कर रखा है।

 उन्होंने बताया उसके बाद ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिता के पति ने मोबाइल पर कॉल करके चमचम देकर मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से घात लगाए पति ने सड़क किनारे कुशल टोल में उसकी धारदार चाकू से गला काट दी। जिससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट