Begusarai Crime News - बेगूसराय में तेज रफ़्तार वाहन ने बच्चे को रौंदा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Begusarai Crime News - बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल मासूम बच्चे की मौत हो गई । घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर को घर के सामने खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार की वाहन ने मासूम बच्चे सत्यम कुमार को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया

Begusarai Crime News - बेगूसराय में तेज रफ़्तार वाहन ने बच्चे

Begusarai - बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही के पास की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के परोरा गांव के रहने वाले संतोष दास का पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक मासूम सत्यम कुमार अपने ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को घर के सामने खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार की वाहन ने मासूम बच्चे सत्यम कुमार को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई है। 

Diarch GO

वहीं इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा गढ़पुरा थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट