LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Begusarai Crime - बेगूसराय में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Begusarai Crime - बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से पीट-पीटकर पहले हत्या कर दी। उसके बाद अपराधियों ने उस युवक को गोली भी मार दी।

Begusarai Crime - बेगूसराय में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक

Begusarai - बेगूसराय में  पुलिस के द्वारा सुरक्षा के तमाम दावे के बीच अपराधी पूरी तरह से बेलगाम नजर आ रहे है। अपराधी लगातार बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस के दावे उसके  सामने बौना साबित हो रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से पीट-पीटकर पहले हत्या कर दी। 

उसके बाद उसे गोली मार दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर घटनास्थल से एक देसी कट्टा, और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 4 बूढ़ी गंडक नदी स्थित आम बगीचे की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा युवक को आम गाछी में ले जाकर पहले उसकी  बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसके बाद अपराधियों ने उस युवक को गोली भी मार दी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है।

 लोगों ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा  बेहरमी से पहले इसकी पीट पीटकर हत्या की है। उसके बाद अपराधियों उसे गोली मार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखी जा रही है। फिलहाल इस घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को लगी। वहीं मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो चुके हैं 72 घंटे में अपराधियों के द्वारा चार लोगों की हत्या की गई है। इस हत्या के बाद पूरे बेगूसराय वासियों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट