LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Accident in Begusarai : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, दो घरों के चिराग बुझे, दो गंभीर रूप से घायल

Accident in Begusarai: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

bihar News
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा- फोटो : Reporter

Accident in Begusarai : बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा स्थित एनएच 28 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। घायलों में वैशाली जिले के राहुल कुमार और धनबाद के निरंजन सिंह शामिल हैं। राहुल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Diarch GO

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये चारों दोस्त समस्तीपुर स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बैंक का काम निपटाकर वे अपनी कार से बेगूसराय लौट रहे थे। फतेहा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में आशीष और रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री