LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

70TH BPSC EXAM - परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध और पटना डीएम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एआईएसएफ ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

70TH BPSC EXAM - देर से प्रश्न पत्र बांटने को लेकर हुए हंगामे और अभ्यर्थी को डीएम द्वारा थप्पड़ मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। न सिर्फ विपक्ष हमला कर रहा है. बल्कि अब छात्र संगठन भी इस घटना के विरोध में उतर आए हैं।

70TH BPSC EXAM - परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध और पट

BEGUSARAI - एक तरफ शिक्षा को गर्त में भेजने वाली नई शिक्षा नीति,2020 को सरकार ने देश के अंदर थोप दिया दूसरी ओर लगातार बिहार के अंदर कई महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। इससे साफ जाहिर है बिहार के शिक्षा का भविष्य पूरी तरह से खतरे में है। शिक्षा को बचाने और शिक्षा विरोधी सरकार से निपटने के लिए बिहार के छात्रों को गोल बंद होना पड़ेगा उपर्युक्त बातें एआईएसएफ बेगूसराय के द्वारा बिहार सरकार के पुतला धन के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा।

शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया

श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय जिला परिषद के बैनर तले बिहार सरकार का पुतला दहन करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि जब-जब पलटू चाचा नीतीश कुमार पलट कर भाजपा के गोद में गये तब-तब बिहार के शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए साजिश के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया जता है ताकी तंग आकर बच्चे पढ़ना छोड़ दें और बिहार रोजगार से वंचित हो जाए।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि आखिर कब तक बिहार के प्रतिभागी छात्रों को प्रश्न पत्र लीक का दंस झेलना पड़ेगा और रोजगार से वंचित रहना पड़ेगा इसका जवाब हमारा संगठन बिहार सरकार से करता है।

नौजवानों के साथ हो रहा अन्याय

उन्होंने कहा कि जब जब डबल इंजन की सरकार बनी है तब तब बिहार के छात्र नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एआईएसएफ के जिला मंत्री सत्यम भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष बसंत ने कहा कि एक तरफ गरीब मां बाप अपना पेट काटकर अपने बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर भेजते हैं, सालों साल तैयारी करने के बाद सीमित वैकेंसी निकलता है और जब प्रतियोगिता परीक्षा में बैठता है तो पता चलता है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया।

NSIT
Nsmch

 इस तरह के घीनौने काम बिहार और केंद्र सरकार के द्वारा साजिश के तहत प्रतिभावान छात्रों के भविष्य और उनके प्रतिभा का गला घोट जाता है। जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले दिनों में पूरे बिहार के छात्रों को गोलबंद करके आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।  

डीएम को बर्खास्त करने की मांग 

आज दिनांक 14 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय जिला परिषद के बैनर तले अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत नगर मंत्री विपिन कुमार और महिला कॉलेज छात्रा नेत्री खुशी झा के नेतृत्व में बीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक के विरोध में बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्र-छात्रा पटना डीएम कि बर्खास्त की मांग कर रहे थे।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान एआईएसएफ बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार,सन्नी कुमारी,नेहा कुमारी, खुशी कुमारी,सनी कुमारी,चांदनी कुमारी,नेहा कुमारी,उजाला प्रवीण,ज्योति कुमारी,सरिता कुमारी,पूजा कुमारी,अंबिका कुमारी,अंकित,विकास,विपिन,गौतम,रणवीर कुमार इत्यादि थे।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री