LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : बिहार में पेपर लेस निबंधन का दस्तावेज नवीसो ने किया विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

Bihar News : बिहार में पेपरलेस निबंधन का दस्तावेज नवीसों ने विरोध किया है. इस मामले को लेकर बिहार दस्तावेज नाविस संघ के आवाहन पर उन्होंने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में पेपर लेस निबंधन का दस्तावेज नवीसो ने
काला बिल्ला लगाकर विरोध - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका में बिहार दस्तावेज नाविस संघ के आवाहन पर बांका दस्तावेज नाविस संघ सह अमरपुर शाखा निबंधन कार्यालय  परिसर में निबंधन संबंधित दस्तावेज लेखन की प्रक्रिया से जुड़े सभी कातिब और मुद्रांक विक्रेता ने सरकार के द्वारा चलाई गई पेपर लेस निबंधन की प्रक्रिया के विरोध में काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की गई कि प्रस्तावित पेपर लेस निबंधन प्रणाली में दस्तावेज नवीसो के भूमिका को स्पष्ट किया जाए।

इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार के सभी निबंधन कार्यालय में कार्यरत सभी दस्तावेज नवीस प्रशिक्षु एवं दस्तावेज निबंध कार्य से जुड़े सभी व्यक्ति शुक्रवार को एक दिन काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे तथा सरकार से मांग करेंगे की प्रस्तावित पेपर लेस निबंध प्रणाली में दस्तावेज लेखकों की भूमिका को स्पष्ट किया जाए। 

वही बांका जिला नावीस संघ के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा पेपर लेस निबंधन की प्रक्रिया जो प्रारंभ की जा रही है इसमें पक्षकारों के अलावा आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को भय व्याप्त  है की पेपर रहते हुए जब हमारी संपत्ति  सुरक्षित नहीं है तो पेपर लेस से संपत्ति कैसे सुरक्षित रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कंप्यूटर चलाने तक नहीं आता है। इसलिए हम लोग सरकार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही सरकार से यह मांग है कि दस्तावेज निबंधन में हमारी भूमिका को स्पष्ट किया जाए। उन्हें इस मौके पर बांका संघ के सचिव दिलीप कुमार सिंह, उपसचिव अमरजीत कुमार, संरक्षक दयानंद सिंह, शंकर कुमार दास, सुदेश कुमार सिंह, गौतम दत्ता, जयप्रकाश दत्त, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजीव लोचन मिश्रा ,मोहम्मद असलम ,शंकर प्रसाद गुप्ता, सहित काफी संख्या में मुद्रांक विक्रेता भी मौजूद थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट