LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News - बांका के गाँधी चौक पर लाठी के साथ नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, डीएम ने नयी प्रतिमा का किया अनावरण

Bihar News - बांका की हृदय स्थली कहे जानेवाले गांधी चौक पर डीएम अंशुल कुमार के द्वारा गांधी जी की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया।

लाठी के साथ नजर आयंगे गाँधी जी

Bihar News -  बांका की हृदय स्थली कहे जानेवाले गांधी चौक पर डीएम अंशुल कुमार के द्वारा गांधी जी की नई प्रतिमा का अनावरण  किया गया। इस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से बांका एस पी डॉक्टर सत्यप्रकाश एवं नगर परिषद सभापति अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह  राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर उपस्थित थे। गांधी चौक पर अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाठी के साथ नजर आएंगे। 

बता दें कि आज आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस भी है। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने बाल दिवस के अवसर पर गांधी जी के नई प्रतिमा के अनावरण को लेकर डीएम अंशुल कुमार एवं नगर परिषद सभापति अनिल कुमार सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।  वही राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने भी इस कार्य की काफी सराहना की। 

उन्होंने कहा की गांधी चौक बांका की आत्मा है और जब मैं गांधी चौक पर महात्मा गांधी जी की हाथ कटी हुई मूर्ति को देखता था तो मुझे काफी तकलीफ होता था। मैंने डीएम अंशुल कुमार जी से अनुरोध किया की बापू की प्रतिमा बदली जाए। डीएम साहब ने हमारा मान रखा। इसके लिए मैं डीएम साहब को बहुत-बहुत धन्यवाद   देता हूं और साथ ही सभापति अनिल कुमार सिंह को भी इस काम में सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मौके पर लगातार गांधी जी की जय बापू अमर रहे जैसे नारे गूंज रहे थे।

बांका से चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट