LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Teacher News: एक गलती में गंवानी पड़ी 16 शिक्षकों की नौकरी, शिक्षा विभाग के एक्शन से मास्टर साहब में हड़कंप

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि दोषी पाए गए शिक्षकों की सेवाएं किसी भी स्थिति में बहाल नहीं की जाएंगी। डीपीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि यह कार्रवाई बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

 Bihar Teacher News: एक गलती में गंवानी पड़ी 16  शिक्षकों की
बिहार के शिक्षकों पर गिरी गाज!- फोटो : social media

Bihar Teacher News:बिहार शिक्षा विभाग ने बांका जिले में 16 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. जांच में इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा के फॉर्म भरने के दौरान फर्जीवाड़ा करते हुए पाया गया. आरोप है कि इन्होंने फर्जी क्रमांक का उपयोग कर परीक्षा पास की और काउंसलिंग प्रक्रिया में भी शामिल नहीं हुए.

नियोजन समिति ने कार्रवाई शुरू की

डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने नियोजन समितियों को निर्देश जारी कर इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए. संबंधित प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिया गया कि वे शिक्षकों को जांच में शामिल करें, लेकिन आरोपी शिक्षक न तो पटना में सुनवाई में उपस्थित हुए और न ही जांच प्रक्रिया का हिस्सा बने.

फरार शिक्षकों की खोज

शिक्षा विभाग के अनुसार, फर्जी शिक्षकों में से कई पिछले 9-10 महीनों से स्कूल छोड़कर फरार हैं. इन शिक्षकों का वेतन पहले ही रोक दिया गया है. विभाग ने इनकी तलाश शुरू कर दी है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

फर्जी शिक्षकों की सूची

जांच के बाद जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

स्वाति प्रिया (पीएस रीगा बांका)

अमित कुमार (यूएमएस पैदापुर)

अविनाश कुमार (एनपीएस चंदननगर, बांका)

चंदा कुमार (पीएस महादेवपुर)

दीपक कुमार (यूएमएस खजूरकोरामा)

कंचन कुमारी (वृंदावन विद्यालय रजौन)

मंजीत कुमार (यूएमएस दोमुहान)

मीनाक्षी कुमारी (एनपीएस घोषपुर रामटोला)

मुकेश कुमार सहनी (बुनियादी विद्यालय भतकुंडी)

नीलम कुमारी (एनपीएस कारीकादो)

नेहा कुमारी (एनपीएस मड़पा रजौन)

नीतेश कुमार (एनपीएस उष्टीगोड़ा फुल्लीडुमर)

पायल सिंह (यूएमएस लकड़ीकोला)

प्रज्ञा पाठक (पीएस सिमराटांड चांदन)

सिम्पी कुमारी (एनपीएस बलुआ यादव टोला)

सुमन कुमारी (एनपीएस सिझुआ अमरपुर)

शिक्षा विभाग की सख्ती

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि दोषी पाए गए शिक्षकों की सेवाएं किसी भी स्थिति में बहाल नहीं की जाएंगी. डीपीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि यह कार्रवाई बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.

NSIT
Nsmch