LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Accident in Bihar: बहन की शादी में शामिल होने जा रहे युवक को सबेरे सबेरे हाइवा ट्रक कुचला, हालत गंभीर, विरोध में लोगों ने सड़क किया जाम

बहन के विवाह में शामिल होने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. बाइत सवार युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है

bihar News

Accident in Bihar: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  मादाचक गांव  सवेरे सबेरे  बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित हाइवा  ने कुचल दिया। गंभीर स्थिति में घायल सौरभ कुमार को परिजनों के द्वारा अमरपुर रेफरल अस्पताल उपचार  के लिए  लाया गया। जहां चिकित्सक ने  युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देख भागलपुर रेफर कर दिया। 

मौके पर मौजूद परिजन ने बताया की सौरभ अपने मामा की बेटी की शादी में जाने हेतु बाइक से निकला था। मादाचक स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आने से युवक का एक पैर ट्रक से बुरी तरह कुचला गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक चालक को पकड़ लिया।

 ग्रामीणों द्वारा काफी देर तक इंग्लिश मोड़ पुनसीया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना  एस आई राहुल सिंह, दरोगा बबलू कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल  घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई है। और हाईवे ड्राईवर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस हिरासत में रखा गया।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट