LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Mass Suicide in Bihar Update : कर्ज के बोझ के तले दबे पूरे परिवार ने खाया जहर, पांच में से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

heartbreaking incident

Mass Suicide in Bihar Update : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में कर्ज से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान कन्हैया महतो, उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, कन्हैया महतो पर बैंक का लगभग 20 लाख रुपये का कर्ज था, जिसकी किश्तें चुकाने में वह असमर्थ थे। बढ़ते कर्ज के बोझ से तंग आकर उन्होंने परिवार के साथ मिलकर सल्फास की गोलियां खा लीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कन्हैया महतो की मौत रास्ते में ही हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य दो सदस्य, सविता कुमारी और राकेश कुमार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

 बता दें कि बलुआ गांव निवासी कन्हैया महतो और उसकी पत्नी गीता देवी पुत्री सविता कुमारी पुत्र धीरज कुमार एवं राकेश कुमार ने सल्फास की टिकिया खा लिया है। घटना को लेकर पुत्री सविता कुमारी ने बताया कि मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे जिससे तंग आकर  पिताजी और मां ने कहा मेरा नाम सब जगह खराब हो गया है मैं अब जी नहीं सकता और पहले मेरे दोनों भाइयों फिर मुझे और फिर खुद मां पिताजी ने अनाज में डालने वाली सल्फास टिकिया खा ली मेरे छोटे भाई राकेश कुमार ने मुंह में लेने के बाद टिकिया उगल दिया। वही कन्हैया महतो की भाभी बीना देवी ने बताया कर्ज से परेशान होकर मेरे देवर गोतनी और बच्चों ने 2:00 बजे रात में जहर खा लिया मुझे छोटे देवर ने सूचना दी आइए देखिए इन लोगों ने जहर खा लिया फिर सभी लोगों को आनन फानन मे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया। 

NSIT
Nsmch

जहां डॉक्टर ज्योति भारती के द्वारा प्राथमिक इलाज कर सभी लोगों की गंभीर अवस्था देख भागलपुर रेफर कर दिया। परिवार के लोगों के द्वारा बताया गया भागलपुर जाने के क्रम में कन्हैया महतो की मौत रास्ते में ही हो गई। वही इलाज के दौरान  कन्हैया महतो  की पत्नी सबिता देवी और  उनका 12वर्षीय बेटा धीरज कुमार  की भी मौत मायागंज में इलाज के दौरान हो गई है हालांकि मामले को लेकर अमरपुर थाना अध्यक्ष  पंकज कुमार झा ने बताया कि मामला की सूचना मिली थी तुरंत 112 की टीम को भेज कर सभी मरीज को उठाकर अस्पताल लाया गया था मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग सावित्री कुमारी  की स्थिति नाजुक और राकेश कुमार की स्थिति  खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

 कोई ग्रामीणों ने बताया कि प्राइवेट माइक्रोफाइनेंस बैंक बंधन एस बंधन से ग्रुप लोन लिया था जिससे वह डिप्रेशन में था और ऐसी घटना घटित हो गई। मृतक कन्हैया महतो के ऊपर करीब 20 लाख रुपया का बैंक का कर्ज था।

 चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट