LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने गिट्टी लदे ट्रक से 40 लाख का शराब किया बरामद, मौके से 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका में गिट्टी लदे ट्रक से उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 40 लाख रुपए का शराब बरामद किया है. वहीँ टीम ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने गिट्टी लदे ट्र
40 लाख की शराब बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका में उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली बाराहाट थाना क्षेत्र के मोतीहाट के समीप मुख्य सड़क पर मोतीहाट के समीप बौंसी की ओर से आ रहे एक 10  चक्का गिट्टी लदे ट्रक से 318 पेटी विदेशी शराब को जप्त कर तीन  तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शराब की कीमत  लगभग 40 लाख करीब की बताई जाती है।  

उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की दुमका सें गिट्टी लोडेड एक ट्रक मधेपुरा जा रहा है। जिसमें गिट्टी के अंदर शराब भी लोड है। उत्पाद अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार एवं दरोगा दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बाराहाट थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।

उत्पाद टीम को देखकर ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन उत्पादन टीम की सक्रियता से ट्रक एवं तस्कर को पकड़ लिया गया है। जांच के उपरांत गिट्टी लोडेड ट्रक में तिरपाल से छुपा कर 318 बोतल विदेशी शराब ले जाया जा रहा था। जिसका ब्रांड रॉयल ब्लू बताया जाता है। गिरफ्तार तीनों तस्कर को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट