LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

BIHAR NEWS : बांका में सनकी पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, गैर मर्द से अवैध सम्बन्ध का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : बांका में सनकी पति ने पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली. परिजनों ने जहाँ पैसे मांगने का आरोप लगाया. वहीँ आरोपी ने पत्नी पर अवैध सम्बन्ध का आरोप लगाया है....पढ़िए आगे

BIHAR NEWS : बांका में सनकी पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्
पत्नी की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका के शम्भूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपड़ा गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को पीट - पीटकर मार डाला। मृतका खपड़ा निवासी अमित राम की 25 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके से अमित कुमार एवं मां रेणु देवी को हिरासत में ले लिया है। मृतका नेहा की मां बबीता देवी , पिता संजय राम सहित मायका से आए अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात पुत्री नेहा ने मायका से पैसे की मांग को लेकर मारपीट करने की बात कही । पुत्री के कहने पर मोबाइल से पे फोन द्वारा दामाद को तीन हजार रुपये भी ट्रांसफर कर  दिया। 

सुबह जब तैयार होकर जब पुत्री से मिलने खपड़ा गांव आने लगे तो दामाद ने खुद फोन पर नेहा के हत्या कर देने की बात कही। इतना कहते ही बबीता चीखने लगी कि पैसे के लिए हत्यारे दामाद और सास ने पुत्री को मार डाला। इधर पुलिस हिरासत में अमित राम ने बताया कि पत्नी का किसी गैर मर्द से प्रेम - प्रसंग चल रहा था। लाख मना करने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा था। इसी आवेश में घटना को अंजाम दिया है।

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना के दुर्गापुर निवासी संजय राम की पुत्री नेहा की शादी 2018 ई में खपड़ा निवासी अमित राम से हुई थी। जिसमें एक पुत्र अनुराग कुमार दो वर्ष का है। अमित दिल्ली मे टाइल्स , मार्बल लगाने का काम करता है। पत्नी कभी ससुराल तो कभी मायका में रहती थी। दीपावली के चार दिन पहले अमित दिल्ली से घर आया था। ससुराल दुर्गापुर में छठ पर्व होने के कारण नेहा चार दिन पहले देवोत्थान एकादशी के दिन अमित के साथ शंभूगंज खपड़ा पहुंची। 

अमित के वृद्ध पिता नैरु राम से पूछने पर बताया कि तीन पुत्रों में अमित सबसे बड़ा है। शादी के बाद से ही वह अलग हो गया। बताया कि पिछले कुछ दिनों से अक्सर किसी बात को लेकर बेटा - पुतोहू  लड़ाई झगड़ा करता था। अचानक कैसे घटना हुई। इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस घटना में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। दारोगा अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बांका के शंभूगंज से निवास कुमार के साथ चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट