LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR CRIME - अपराध की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल भी किया जब्त

BIHAR CRIME - बड़े अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में एक के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। जिसमें उसकी तलाश की जा रही थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

BIHAR CRIME - अपराध की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने किय
बांका में दो बदमाश गिरफ्तार- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

BANKA  -  अमरपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक देसी पिस्तौल तीन गोली व एक ई रिक्शा के साथ दो अपराधी को थाना क्षेत्र के चपरी स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दौना गांव का बिशन  दास का पुत्र मिथुन कुमार व छोटी जानकीपुर गांव का  कैलाश दास का पुत्र बादल कुमार के रूप में की गई है। 

मामले को लेकर  बांका एस डी पी ओ बिपिन बिहारी  ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ब्लू रंग के ई रिक्शा से पवई की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा के द्वारा वरीय पुलिस  पदाधिकारी को सूचित कर  एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

टीम में मुख्य रूप से एस डी पी ओ बिपिन बिहारी थाना प्रभारी  पंकज झा दारोगा राहुल कुमार, दारोगा बबलू कुमार एवं पुलिस बलों के साथ चपरी गांव  के पास पहुंचते ही  पुलिस वाहन को देख ई रिक्शा चालक अपने वाहन को काफी तेज गति से चपरी मोड़ से बाईपास  की ओर जाने वाली सड़क की ओर मोड़कर भागने लगा। 

पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ा

जिसे पुलिस  के द्वारा पीछा कर स्कूल के पास रोका तो चालक एवं उसमे बैठा एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी दौना गांव का बिशन  दास का पुत्र मिथुन कुमार व छोटी जानकीपुर गांव का  कैलाश दास का पुत्र बादल कुमार है। तलाशी के क्रम में एक अवैध देशी  कट्टा  एवं तीन गोली बरामद की गई। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि मिथुन कुमार का आपराधिक इतिहास कई थानों  है  में विभिन्न कांडों का अभियुक्त भी है तथा इसके खिलाफ भागलपुर में भी केस दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया । बताया कि इस छापेमारी अभियान में पुअनि राहुल कुमार,  दरोगा बबलू कुमार,  एस आई राजेश कुमार चौधरी, विकास कुमार साह, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, रोशन कुमार, रूपम कुमारी, साधना कुमारी की अहम भूमिका रही।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।