LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR CRIME NEWS : बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी को लूटपाट के दौरान मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

BIHAR CRIME NEWS : बांका में लूटपाट के दौरान फाइनेन्स कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है...पढ़िए आगे

BIHAR CRIME NEWS : बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी
फाईनेन्स कर्मी को मारी गोली - फोटो : chandrashekhar bhagat

BANKA : बांका थाना के दुधारी चक्काडीह गाँव के पास उज्जीवन फाइनेंस कम्पनी के कर्मी अभिषेक कुमार के साथ लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दीl जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल कर्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बांका सदर अस्पताल लाया गयाl जहाँ उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गयाl लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयीl 

बैंक के मैनेजर डब्लू कुमार ने बताया की अभिषेक बांका थाना के चक्काडीह बिशारा गाँव से कलेक्शन करके ब्रांच लौट रहा थाl तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया l अभिषेक कुमार बांका जिले के रजौन थाना के धौनी गांव का रहने वाला था l घटना के बाद बांका पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एबं छानबीन मे जुट गयी है l   

बता दे की ब्रांच मैनेजर डब्लू कुमार ने बताया कि 7 दिन पहले भी मृतक अभिषेक कुमार को कुछ अपराधियों  ने चक्का डीह गांव के पास रोका थाl लेकिन अभिषेक कुमार किसी तरह वहां से भाग निकले और ब्रांच पहुंचकर अपने मैनेजर को घटना की जानकारी दी और मैनेजर ने बांका थाना में लिखित आवेदन देकर अपराधियों की घर पकड़  की  मांग कीl लेकिन आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुईl अगर समय रहते कार्रवाई होती तो फाइनेंस कर्मी की शायद जान बच जाती। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट