LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

BANKA NEWS : बांका में शराब कारोबारियों का अनोखा कारनामा देखकर हैरान रह गयी पुलिस, ऑटो के तहखाने से शराब की बड़ी खेप किया बरामद

BANKA NEWS : बांका में एक ऑटो के सीट के नीचे बने बॉक्स से 80 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। जबकि शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा।

विदेशी शराब बरामद
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : जिला के पंजवारा थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजवारा भेड़ा मोड़ मुख्य मार्ग में लखपुरा गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो के सीट के नीचे बने बॉक्स से 80 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जबकि शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। 

इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें इस मार्ग से ऑटो से शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने लखपुरा के समीप ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख ऑटो चालक ऑटो छोड़  भागने में सफल रहा। 

ऑटो की जांच के क्रम में उसके पिछले सीट के नीचे बने बॉक्स से रॉयल स्टैग ब्रांड के 750 मिली मात्रा के 11 बोतल, रॉयल स्टैग ब्रांड के 375 मिली मात्रा के 45 बोतल एवं इंपिरियल ब्लू ब्रांड के 375 मिली मात्रा के 24 बोतल  विदेशी शराब बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को जब्त करते हुए अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट