LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS - चार्ज संभालते ही एक्शन में आए एसपी, कारतूस एक देसी कट्टा के साथ मैनमा हत्याकांड के अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार

बड़े लूट का साजिश कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी जिले के चर्चित मैनमा हत्याकांड मे शामिल थे। जिनमें उनकी तलाश की जा रही थी।

BIHAR NEWS - चार्ज संभालते ही एक्शन में आए एसपी, कारतूस एक द
मैनमा हत्याकांड के अभियुक्त गिरफ्तार- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

BANKA - बांका पुलिस ने एक देसी कट्टा और 20 जिंदा  कारतूस के साथ अमरपुर का  मैनमा हत्याकांड संख्या 593/24 के नामजद अभियुक्त के साथ एक अन्य अपराधी को मैनमा गांव से पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।  

बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की एंटी क्राइम के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान  चलाकर  तीन जनवरी को गुप्त सूचना मिली कि बहुचर्चित मैनमा हत्याकांड का फरार अभियुक्त मृत्युंजय दास अपने घर में किसी विशेष  अपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। जिसकी सूचना बांका एसपी उपेन्द्र नाथ बर्मा को दी गई और बांका एसपी  के द्वारा  त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम का गठन कर स्वयं  तथा इंस्पेक्टर मनीष कुमार व  अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा तथा अन्य पुलिस बल के जवानों के द्वारा मैनमा गांव में छापेमारी की गई। जहां मौके से भारी मात्रा में गोली व एक देसी  कट्टा के साथ मृत्युंजय कुमार तथा जयनंदन दास को मौके से गिरफ्तार  कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि अपराध कर्मियों द्वारा  किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साज़िश रची जा रही थी। जिसे अमरपुर  थानाध्यक्ष के तत्परता से असफल कर दिया गया । 

30 साल से चल रहा है खूनी संघर्ष

एसडीपीओ ने बताया कि मैनमा गांव के 120 बीघा  ठाकुरबाड़ी की जमीन को लेकर 25 से 30 वर्षों से खूनी खेल गांव में चल रहा है। जिसको लेकर एक पक्ष के सभी आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चल रहा है। डीएम व एसपी के द्वारा टीम बनाकर एसडीएम की अगुवाई में भूमि के समस्या का निदान निकाला जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। बताया कि इस वर्ष तक उक्त विवादित भूमि के समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस छापेमारी में दारोगा राहुल कुमार, विक्की कुमार, बबलू कुमार सहित अनेको पुलिस कर्मियों का अहम योगदान रहा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।