LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : बिहार में शराब कारोबारियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मुजफ्फरपुर में 109 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद तो बांका में 15 लाख का शराब किया जब्त

Bihar News : बिहार के कई जिलों में आज पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में 109 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में शराब कारोबारियों पर पुलिस ने कसा शिकं
लाखों का शराब बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी कड़ी में नए साल के जश्न में जुटे शराब कारोबारियों के मंसूबे पर उत्पाद विभाग की टीम ने पानी फेर दिया है। टीम ने एक ट्रक और कार से 109 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

वहीँ बांका एस पी डॉक्टर सत्यप्रकाश के निर्देश पर शराब माफिया के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में इंग्लिश मोड़ पेट्रोल पंप के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर के द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस बलों के साथ   इंग्लिश मोड़ चौक के समीप छापेमारी की गई। 

छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। पिकअप वाहन में भूसा लोड होने की बात कही गई तथा वही मौके से एक स्कॉर्पियो को भी जप्त किया। इस दौरान पिकअप सवार एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर  भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों वाहन को जप्त कर थाना लाया गया। जहां तलाशी के दौरान पिकअप व स्कॉर्पियो वाहन से 74 पेटी रॉयल पार्टी का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से शराब तस्कर सचिन कुमार,पिता कैलाश  घर  सुजीत कुमार पिता सुखदेव राय व अमरजीत कुमार  नाम के तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों शराब तस्कर बांका सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट