LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Politics : बगहा में एक मंच पर आये एनडीए के सभी दलों के प्रवक्ता, तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा 2025 में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Bihar Politics : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में एनडीए के सभी दलों के प्रवक्ता एक मंच पर आये और बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनने का दावा किया.

Bihar Politics : बगहा में एक मंच पर आये एनडीए के सभी दलों के
एक मंच पर एनडीए के नेता - फोटो : ASHISH KUMAR

BAGAHA : बगहा में बिहार एनडीए के प्रदेश प्रवक्ताओं ने प्रेस वार्ता कर तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। एनडीए के सभी दलों के प्रवक्ता एक मंच पर आए और दावा किया कि 2025 में 225 सीट जीतकर नीतीश के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगी। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी के राजकुमार आजकल बिहार में उम्मीदवार खोजो यात्रा पर निकले हैं।

उन्होंने कहा की बिहार में अब खेला नहीं होगा। अब बिहार में 15 जनवरी से एनडीए का मेला शुरू होगा। चंपारण के इस इलाके में कभी दिनदहाड़े अपहरण उद्योग चल रहा था। वहां आज अमन चैन का राज्य है। वहीं बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 में पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव की यात्रा का बिहार में कोई औचित्य नहीं है। वहीं लोजपा की ओर से प्रवक्ता राजेश सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से राम पुकार सिंह और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता श्याम सुंदर ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा की बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। 

आशीष की रिपोर्ट