LATEST NEWS

  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल कार्रवाई
  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल

  • Bihar MLC Election news
  • बिहार विधान परिषद चुनाव:एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बिक्रम प्रखंड में जोरदार जनसंपर्क, अतुल कुमार ने की अपील

  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम ने किया सम्मानित, जमकर की सराहना
  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम

  • मोहिउद्दीननगर और बेतिया की घटना को लेकर डीजीपी से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, पुलिस कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
  • मोहिउद्दीननगर और बेतिया की घटना को लेकर डीजीपी से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, पुलिस कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

Bihar Politics : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने बगहा को विकास की सौगात, बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने जताया आभार

Bihar Politics : बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने सीएम नीतीश का आभार जताया है. उन्होंने कहा की प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने उनके संसदीय क्षेत्र को विकास की सौगात दी है...पढ़िए आगे

Bihar Politics : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने बगहा क
सांसद ने सीएम का जताया आभार - फोटो : SOCIAL MEDIA

BAGAHA : बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने आज कहा कि बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मेरे संसदीय क्षेत्र को जो सौगातें दी हैं उसके लिए हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं में गंडक पार धनहा क्षेत्र में डिग्री कालेज की स्वीकृति, इनरवा सिकटा से बाल्मीकिनगर तक दोन नहर पर 100 किलोमीटर सड़क निर्माण, मदनपुर पनियहवा सड़क निर्माण, बगहा रामपुर बाईपास सड़क निर्माण, मसान नदी के दाएं तटबंध का निर्माण, बाल्मीकिनगर में लवकुश पार्क और दोन क्षेत्र में केबल के माध्यम से बिजली पहुंचाने हेतु पावर ग्रिड निर्माण की योजनायें शामिल है। इसके अलावा लौरिया से नंदनगढ़ तक सड़क निर्माण, बेतिया में भव्य स्टेडियम निर्माण, पूरे जिले में 250 खेल मैदान और रनिंग ट्रैक का निर्माण भी होना है। 

बाल्मीकिनगर सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर बिहार और चम्पारण में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इस कड़ी में ठकराहा से मनुआ पुल के बीच पखनाहा घाट पर एशिया का सबसे बड़े मेगा ब्रिज और बगहा से बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर बड़ा पुल व सड़क निर्माण की स्वीकृति शामिल है। साथ ही वर्षो से लंबित छितौनी-तमकुही रेल लाइन पर भी पुनः काम शुरू हो चुका है। इसके पहले बगहा 2 आईबी में पूर्व विधान पार्षद राजेश राम की अध्यक्षता में सांसद कुमार ने जननायक कर्पूरी विचार मंच के तले एक बैठक कर जनवरी में नरकटियागंज में कर्पूरी जयंती सह सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने और 01 मार्च को बगहा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मंच के बगहा विधानसभा प्रभारी जदयू नेता राकेश सिंह ने किया। 

Diarch GO

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि बबुआजी सिंह, जदयू नेता जयेंन्द्र सिंह, पशुपति नाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, श्यामबिहारी गुप्ता, निवेदिता मिश्रा, पलक भारती, उमाशंकर पटेल, जितेंद्र जायसवाल, जयचंद पाण्डेय, जितेंद्र कुशवाहा, अशोक पटेल, मो0 निज़ामुद्दीन, नौशाद आलम, इज़हार सिद्दीकी, हीरालाल ठाकुर, छठ्ठू बैठा, बिपिन दूबे, भाजपा नेता भूपनारायण यादव, राजन कुमार, फुन्नी मिश्रा, रालोसपा जिलाध्यक्ष अमेरिका कुशवाहा, दूधनाथ कुशवाहा, जवाहर श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह और हरिशंकर कुशवाहा आदि शामिल रहे।

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट