LATEST NEWS

  • Patna STF Team Attacked in Araria
  • Bihar STF Attacked: सीमांचल में ड्रग्स तस्करों का खौफ, STF टीम को बनाया निशाना,फायरिंग के बीच 1 अधिकारी

  • Open Minds A Birla School Danapur News
  • Danapur Kabaddi Tournament 2026: अंडर-17 बालिका वर्ग में ओपेन माइंड्स अ बिरला स्कूल बना चैंपियन

  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों को पीट रहे RSS के गुंडे
  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों

  • Bihar News : सिवान पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में स्मैक के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सिवान पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में स्मैक के

  • Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ जख्मी
  • Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा,

Bihar News - सिवान और बगहा में पुलिस ने की कार्रवाई, हथियार के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar News -पुलिस ने बगहा के भैरोगंज थाना के गश्ती दल द्वारा दो मोटरसाइकिल सवार को वाहन जांच के दौरान अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सिवान के नगर थाना क्षेत्र के डीएवी मोड़ पर पुलिस ने रात्रि जांच अभियान चलाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्ता

सिवान और बगहा में पुलिस ने की कार्रवाई

 SIWAN :बगहा के भैरोगंज थाना के गश्ती दल द्वारा दो मोटरसाइकिल सवार को वाहन जांच के दौरान अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना से ज्ञात हुआ की रात्रि गश्ती के दौरान नड्डा चौक के पास गश्ती दल वाहन जांच कर रहे थे। उसी क्रम में दो लोग एक होंडा मोटरसाइकिल पर सवार थे। 

जिनका जांच करने के बाद कमर में देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा कट्टा से संबंधित कागजात पूछा गया तो इन लोगों ने कोई उत्तर नहीं दिया। अतः पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई और कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार नवनीत तिवारी उम्र करीब 28 वर्ष अंशु कुमार उम्र करीब 19 वर्ष दोनों को बाइक के साथ गिरफ्तारी वारंट बनाकर आगे की कार्यवाही में जुटी है। गिरफ्तार दोनों युवक के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। 

Diarch GO

 वहीँ बिहार में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता का उदाहरण सिवान जिले में देखने को मिला। बीती रात्रि सिवान के नगर थाना क्षेत्र के डीएवी मोड़ पर पुलिस ने रात्रि जांच अभियान चलाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दक्षिण टोला निवासी प्रिंस अख्तर, और शुक्ला टोली निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर सिवान के विभिन्न थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

NSIT
Nsmch

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे। फिलहाल, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

परवेज और नागेन्द्र की रिपोर्ट