LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Political News : नीतीश सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कहा कैसे वसूला जा रहा डीके टैक्स, जल्द करेंगे खुलासा

Bihar Political News : औरंगाबाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. कहा की बिहार में डीके टैक्स कैसे वसूला जा रहा है. इसका जल्द खुलासा करेंगे...पढ़िए आगे

Bihar Political News : नीतीश सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक
डीके टैक्स का खुलासा- फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संवाद यात्रा के तहत आज औरंगाबाद पहुंचे। जहाँ तेजस्वी यादव ने डबल इंजन के सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की बिहार के मुख्यमंत्री 20 वर्षों में जो न कर सके वो अब करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की वो प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं। नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। वो एक थके हुए मुख्यमंत्री हैं जो तमाम रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार विकास कर गया है। लेकिन नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार बेरोजगारी एवं गरीबी में एक नंबर पर है। महंगाई से छात्र, नौजवान एवं अन्य लोग परेशान हैं। नीतीश कुमार के राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। किसान परेशान हैं। सिर्फ डीके टैक्स के ही यह सुपर सीएम है। उन्होंने यह भी कहा कि डीके टैक्स कैसे वसूला जा रहा है। इसका खुलासा बहुत जल्द हम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार तो भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपए खर्च हो रहा है। फिर भी ग्रामीणों से नहीं मिल रहे हैं। 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को 20 साल मौका दिया। यह काफी समय होता है। लेकिन बिहार का विकास नहीं हुआ। एनडीए में दो उपमुख्यमंत्री हैं, केंद्र में भी मंत्री हैं। लेकिन एक भी विकास का काम नहीं हुआ। तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे समय में छात्रों, अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी होती थी। उन्हें रोजगार मिलता था। आज गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पकड़ पकड़ कर पीटा जा रहा है। टूरिज्म के क्षेत्र में हमारी सरकार ने औरंगाबाद और बोधगया को काफी फंड दिया। हमारे समय में पहली बार जाति आधारित जनगणना हुई। उन्होंने 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता की लुभाने वाली कई वादा भी उन्होंने ने किया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट