LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Accident News : औरंगाबाद में खड़ी बस में हाईवा ने मारी टक्कर, साली की हुई मौत, जीजा और बहन हुए जख्मी, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल

Bihar Accident News : औरंगाबाद में तेज रफ़्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दिया. जिससे मौके पर एक किशोरी की मौत हो गयी. वहीँ पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : औरंगाबाद में खड़ी बस में हाईवा ने मारी
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के रजवार बिगहा गांव के समीप एक खड़ी बस के पीछे से हाईवा ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। वही पति-पत्नी दोनो बुरी तरह से घायल हो गई है। मृतिका की पहचान डिहरी रजवार बिगहा गांव निवासी सुरेश रजवार की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है। वही इस घटना में  उनके दामाद प्रदीप कुमार एवं बड़ी बेटी रेणु देवी घायल बताई जा रही है। जिसके बाद पति पत्नी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि औरंगाबाद से जपला जाने वाली महराणा बस रजवार बिगहा के समीप रुकी हुई थी और घायल एवं मृतिका धान का बोरा लोड करने लगे। इस दौरान औरंगाबाद से हरिहरगंज की ओर जा रही हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। घटना के उपरांत आक्रोशित लोगों ने औरंगाबाद हरिहरगंज पथ को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे ,जिसमे दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही। वही घटना की सूचना मिलते ही कुटुम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुँच हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही कुटुम्बा अंचलाधिकारी चंद्र प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड के जपला ग्राम निवासी प्रदीप रजवार अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ कुछ दिन पूर्व ससुराल में धान की कटनी करने आये हुए थे। कटनी समाप्त होने के बाद वह अपने घर पत्नी के साथ जा रहे थे और उनकी साली मृतिका सुमन कुमारी धान का बोरा बस पर लोड करने में मदद कर रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी के समझाने बुझाने के बाद जाम को हटा दिया गया है और यातायात सम्मान रूप से चालू हो गयी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट