LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार दम्पत्ति हुए जख्मी, इलाज के दौरान पत्नी की हुई मौत

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में तेज रफ़्तार के कहर से एक महिला की जान चली गयी। स्कूटी से जा रहे पति-पत्नी को पिकअप ने रौंद दिया। जिससे पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी...पढ़िए आगे

तेज रफ़्तार ने ली महिला की जान
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल पति-पत्नी की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के बगिया गांव निवासी अरुण कुमार एवं उनकी 30 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा कुमारी की मौत हो गई। घायल अरुण कुमार का एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 8:00 के आसपास स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई।

राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने बताया कि मृतिका पूजा कुमारी इंदौर से जीएनएम की तैयारी कर रही थी। हाल में ही जीएनएम की परीक्षा होने वाली थी। इसी को लेकर वह अपने पति के साथ औरंगाबाद में स्टेशनरी की सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी बीच अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतिका के दो पुत्र हैं 12 वर्षीय तेजस्वी कुमार और 10 वर्षीय विराट कुमार जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद अनिल यादव, जिला प्रवक्ता राजद डॉ रमेश यादव, पोखराहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सहित अन्य पहुंचे और सरकार से मुआवजा राशि के लिए आग्रह किया। मृतिका के पति अरुण कुमार खेती बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

घटना के संबंध में राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने बताया कि पूजा कुमारी को अंदरुनी चोटे आ गई थी और एक पैर फ्रैक्चर कर गया था। जिसके कारण इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट