LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Accident in Aurangabad: दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

Accident in Aurangabad: एनएच 98 पर स्थित तेंदुआ मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 दर्दनाक हादसा
दर्दनाक हादसा- फोटो : Reporter

Accident in Aurangabad: औरंगाबाद के  हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर तेंदुआ मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घायल युवक झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव निवासी अनिल राम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक धीरेंद्र के परिवार में उसकी पत्नी दया देवी और दो बेटियां हैं। वह दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करता था। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट