LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद में माली थाना में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वाक् कर रहे थे। तभी यह घटना हुई है...पढ़िए आगे

औरंगाबाद में दारोगा की मौत
ड्यूटी पर तैनात दारोगा की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद के माली थाने में पदस्थापित एसआई की आज आकस्मिक मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माली थाना अध्यक्ष ने अचानक छाती में दर्द होने की बात कहा है। मृतक की पहचान सीवान जिले के धारौंधा थाना क्षेत्र के मछौती ग्राम निवासी विनोद यादव के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुबह वह थाने में टहल रहे थे। बाद में जानकारी मिली कि उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिन्हें जवानों के साथ इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ साथ दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए है।

घटना के संबंध में मृतक एसआई के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता मॉर्निंग वॉक करके घर आए और चाय पी। चाय पीने के बाद सीने में दर्द सा हुआ। जिसकी जानकारी उन्होंने सभी को दिया। जिसके उपरांत उन्हें तुरंत स्थानीय चिकित्सक को दिखलाया। लेकिन दर्द में राहत नहीं मिली। जिसको लेकर उन्हें  सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

सदर अस्पताल आने के बाद वे दिखाने के लिए पैदल ही चलकर आए। आते ही बेंच पर बैठे और लेट गए। इसके उपरांत चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया। एसआई की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। वही औरंगाबाद पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट