LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Bihar News : औरंगाबाद डीएम ने सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Bihar News : सीएम नीतीश की औरंगाबाद जिले में संभावित प्रगति यात्रा होनेवाली है. इसको लेकर डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए....पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद डीएम ने सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को
डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANAGABAD  : आज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियां को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा फेसर पंचायत अंतर्गत खेल मैदान बसडीहा कला, अनुसूचित जाति-जनजाति अवासीय विद्यालय एवं अन्य संभावित स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति यात्रा के दिन सभी विभागों का स्टॉल लगाने का निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने और हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार के साथ-साथ संबंधित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके पहले भी प्रगति यात्रा को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस मौके पर जिले के सभी संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि यथा हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, जल जीवन हरियाली अभियान, हर पंचायत में 10 प्लस टू विद्यालय, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, पंचायत सरकार भवन, प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट क्लब का गठन, पशु चिकित्सा सेवा, हर खेत तक सिंचाई का पानी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन देखा गया।