LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Political News : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर औरंगाबाद डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Bihar Political News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा लगातार जारी है. इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले में सीएम नीतीश की यात्रा होनेवाली है. इसकी तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक की.

Bihar Political News : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर औ
प्रगति यात्रा को लेकर बैठक - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री (भा०प्र०से०) औरंगाबाद की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी संबंधित विभाग के कल्याणकारी योजना की उपलब्धियां यथा हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, जल जीवन हरियाली अभियान, हर पंचायत में 10 प्लस टू विद्यालय, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, पंचायत सरकार भवन, प्रत्येक ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत में खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट क्लब का गठन, पशु चिकित्सा सेवाओं, हर खेत तक सिंचाई का पानी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन पीपीटी के माध्यम से अवलोकन किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा भ्रमण किए जाने वाले गांवों में पेपर ब्लॉक, नाली-गाली मरम्मति, सार्वजनिक कुआं जीर्णोद्वार, एवं अन्य कार्यों का समीक्षा किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को यथाशीघ्र कार्य संपन्न करने का निर्देश दिए।

Diarch GO

इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह, अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, अपर समाहर्ता पीजीआरओ जयप्रकाश नारायण, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, अपर समाहर्ता आपदा, बंदोबस्त पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, भवन निर्माण, आरडब्लुडी, डीपीएम जीविका एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।