LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका का बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर किया अपहरण, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका का बदमाशों ने प

AURANGABAD : जिले के नवीनगर रेलवे स्टेशन पर कैमूर जिला के दुर्गावती से चलकर अपने प्रेमी से मिलने नवीनगर आई प्रेमिका और प्रेमी को अज्ञात अपराधियों ने नबीनगर रेलवे स्टेशन से गन पॉइंट पर उठा लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर पुनपुन नदी के तट पर ले जाकर अपराधियों ने प्रेमी के साथ मारपीट की। हालांकि मौका मिलते ही प्रेमी  फरार हो गया। इसके बाद दो अपराधियों ने प्रेमिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। 

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संजय पांडे ने बताया की प्रेमिका अपने घर से तकरीबन 18 जनवरी की रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास नबीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके उपरांत उसने अपने प्रेमी को फोन की। हालांकि प्रेमी रात में नबीनगर स्टेशन नहीं पहुंच सका। उसने अपने प्रेमिका को स्टेशन के मुसाफिर खाने में विश्राम करने को कह दिया। 19 को सुबह होते प्रेमिका अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी। हालांकि टण्डवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी ने सुबह 9:00 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपने प्रेमिका से मुलाकात किया। लेकिन सुबह 6:00 बजे से ही युवती के ऊपर अपराधी की नजर गढी हुई थी। स्टेशन के पास ही प्रेमी और प्रेमिका की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान पीछे से जाकर अपराधियों ने दोनो को पिस्टल सटा दिया और जबरन हथियार का भय दिखाकर पल्सर बाइक पर दोनो को बैठाकर पुनपुन नदी  के तट पर घने जंगल में लेकर चले गए। हालांकि एक अन्य अपराधी कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचा और प्रेमी के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान मौका मिलते ही प्रेमी भाग खड़ा हुआ। जिसे एक अपराधी ने पीछा करते हुए बहुत दूर तक खदेड़ा। लेकिन प्रेमी भागने में कामयाब रहा और उसने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही अपराधी प्रेमिका को लेकर कहीं अन्य स्थान पर छुप गए। जिसके कारण पुलिस को अपराधी नहीं मिल सके। हालांकि 19  जनवरी के अपराह्न 12 बजे अपराधियों ने प्रेमिका को मुक्त कर दिया। प्रेमिका नवीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपने प्रेमी को फोन कर बुलाई। प्रेमी पहुंचते ही इस मामले को नबीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि प्रेमिका कुछ भी कहने को तैयार नहीं थी। लेकिन नबीनगर पुलिस के आश्वासन के बाद सारी घटना को पुलिस को जानकारी दी। इसके उपरांत नबीनगर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे अपने दल बल के साथ इस घटना की तहकीकात में जुट गए। 

वैज्ञानिक अनुसंधान एवं सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन के आधार पर तथा प्रेमिका के द्वारा बताई गई हुलिया से नवीनगर पुलिस ने अपराधियों को चिन्हित कर लिया और छापेमारी शुरू कर दी, जिसमे जितिया सिमरी से दो अपरिधियो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो अपराधियों की पहचान जैतीया सिमरी गांव निवासी,निरंजन कुमार तथा प्रभात कुमार के रूप में किया गया है। इन लोगो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के उपरांत दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के सम्बन्ध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर  संजय कुमार पांडे ने बताया कि कुछ माह पहले ही दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी। हालांकि एक दूसरे के रिश्तेदारी भी है। जिसको लेकर यह प्रेम परवान चढ़ने लगा। जिसका नतीजा आज यहां तक पहुंच गया। इसलिये सोच समझकर हर लोग को कदम उठाना चाहिये। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट