LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

BIHAR CRIME - पेड़ से झूलता हुआ मिला किशोर का शव, सब्जी तोड़ने गए परिजनों ने देखा तो हो गए हैरान

BIHAR CRIME – गांव के दोस्तों के साथ घूमने निकले 17 साल के किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली, जब वह खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान पेड़ पर शव लटका देख वह दौड़कर पहुंचे

  BIHAR CRIME - पेड़ से झूलता हुआ मिला किशोर का शव, सब्जी तोड

AURANGABAD - जिले में 17 वर्षीय किशोर का पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी योगेंद्र मेहता के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में किया गया है

मामला अंबा थाना के किशुनपुर गांव से जुड़ा है। परिजनों ने बताया कि सुभाष अक्सर गांव में ही दोस्तों के साथ रहता था और उन्ही लोगों के साथ सोता घूमता था। आज जब हम सब अपने खेत में सब्जी तोड़ रहे थे तो पेड़ से लटका हुआ एक शव दिखा. जब जाकर उसे देखा गया तो पेड़ से लटकता हुआ शव सुभाष का था , शव को देखते ही परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे। जिसे सुन भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. और ग्रामीणों की मदद से परिजनो के द्वारा सुभाष की शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

 वही थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नही हो पाया है , क्यों कि परिजन शव को घर ले जाकर बिना किसी को सूचना दिए  दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन जैसे ही पुलिस को घटना की पता चला हम दल-बल के साथ किशुनपुर गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर   पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया. औऱ परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट