LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Road Accident News -औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Road Accident News -औरंगाबाद जिले मेंअज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । जहां इलाज के क्रम में एक घायल की मौत हो गई ।

Road Accident News -औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार यु

AURANGABAD : औरंगाबाद  जिले के देव थाना क्षेत्र के नाराईची गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए 112 की पुलिस के द्वारा देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। 

हां से डॉक्टरों द्वारा तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर बाज़ार निवासी ज्योति प्रकाश वर्मा, विपुल कुमार एवं एक अन्य शामिल है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ज्योति प्रकाश वर्मा की मौत हो गई।

 वहीं विपुल कुमार एवं एक अन्य की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस सदर हॉस्पिटल पहुच शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों मजदूर हैं और इन लोग देव  बाजार से  मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे।

 तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सभी बुरी तरह से घायल हो गये है और  इलाज के दौरान एक की मौत हो गई हैं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट