LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में थाना प्रभारी पर रिश्वत लेकर समझौता करवाने का लगा आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश

थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने आरोप

AURANGABAD : औरंगाबाद के गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान पर मारपीट के मामले में समझौता करवाने के नाम पर ₹35000 रिश्वत लेने का आरोप गोह थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी गोरख चौधरी के पुत्र रवि कुमार ने लगाया है। इसको लेकर रवि ने अपना पैसा वापस करवाने की मांग को लेकर औरंगाबाद एसपी से गुहार लगाया है। 

रवि ने आवेदन के माध्यम से औरंगाबाद एसपी को जानकारी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:00 के आसपास मुझे एवं मेरे चाचा कपिल चौधरी के बीच आपसी विवाद एवं झगड़ा झंझट हो गया था। इस बात की जानकारी चौकीदार नाथुन पासवान ने गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान को दिया। थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान के द्वारा दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया। 

Diarch GO

रवि के मुताबिक मेरे पक्ष से समझोता करवाने के लिए अखिलेश चौधरी, लोटन चौधरी, विनय चौधरी, राजू चौधरी एवं राजेश चौधरी थाना परिसर में हम लोग के साथ पहुंचे। लेकिन उक्त लोग के मुंह से शराब का गंध आ रहा था। उक्त पांचो व्यक्ति को अल्कोहल पुष्टि उपरांत पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के सुदर्शन पासवान उर्फ भोला पासवान ने कहा कि बड़ा बाबू ₹35000 मांग रहे हैं, और यहीं से मामला को रफा दफा कर देंगे। इसके बाद मैंने अपने मोबाइल नंबर ( पे फोन ) 703329**  से ₹14000 भोला पासवान के पे फोन नंबर 620259** पर ट्रांसफर किया एवं ₹21000 भोला पासवान के हाथ में नगद दिया।  

कहा की उक्त लेनदेन थाना परिसर के बाहर किया गया। उसके बाद उक्त पांचो को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय पुलिस द्वारा भेज दिया गया। जहां न्यायालय के आदेश अनुसार अपने-अपने लोगों ने जुर्माना राशि देकर छूट गए और घर चला आया। जब मैं भोला पासवान से अपना रुपए मांगने गया तब बोला कि बड़ा बाबू को जो तुम पैसा दिया था। वह समझौता करने के लिए उनका फीस के रूप में बड़ा बाबू रख लिए। इस मामले में पीड़ित से औरंगाबाद एसपी ने सारी घटना की जानकारी ली और आवश्यक पूछताछ भी किया। इसके उपरांत रवि कुमार ने बताया कि औरंगाबाद एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पूरी घटना निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी, और दोषी को उसकी सजा भी मिलेगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट