LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR CRIME - युवती ने कमरे में खुद को फंदा लगाया, बाहर पिता करते रहे दरवाजा खुलने का इंतजार

BIHAR CRIME - पिता का मोबाइल लेकर कमरे में गई 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कमरे के बाहर पिता दरवाजा खुलने के इंतजार में बैठे रहे। काफी देर बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए।

BIHAR CRIME - युवती ने कमरे में खुद को फंदा लगाया, बाहर पिता
18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - औरंगाबाद में 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कमरे के बाहर उसके पिता दरवाजा खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो युवती फंदे पर लटक रही थी। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के मंगर विगहा गांव की हैं. जहां एक युवती ने अपने ही घर में पंखे की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवती की पहचान मंगर विगहा गाँव निवासी महेंद्र साव के 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज,तथा हसपुरा थाना अध्यक्ष नरोत्तम कुमार, अपने दाल बल के साथ मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है

 मृतिका के पिता महेंद्र साव ने बताया कि मेरी पुत्री अपने रूम में थी और उसी के रूम में मेरा मोबाइल  था। मैने जब अपने मोबाइल के लिए आवाज दिया तो उसने बोली कि कुछ देर में मैं आपका मोबाइल दे रही हूं। काफी समय बीत जाने के बाद जब हमने फिर आवाज दिया तो अंदर से कोई जबाब नहीं दिया तब हमने रुम का दरवाजा खोलने का कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजे तोड़ा गया तो मृतिका अपनी दुपट्टा के सहारे फांसी की फंदे में झूल रही थी,जिसकी जानकारी की हसपुरा पुलिस को दी गई।

वही घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद सदर भेज दिया है और साक्ष्य संकलन के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह घटना आत्महत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगी

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट