LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

उत्पाद विभाग की टीम ने युवक को किया गिरफ्तार, 50 हज़ार रुपए लेकर मामला किया रफा दफा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

50 हज़ार रुपए में मामला सेट

AURANGABAD : औरंगाबाद शहर के सिन्हा कॉलेज मोड़ पर सोमवार की सुबह 6 से 7 के बीच उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक युवक को फर्जी तरीके से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान तेंदुआ निवासी धीरज कुमार के रूप में की गई है। 

धीरज ने शाम 5 बजे जानकारी दी कि वह रमेश चौक पर सुबह चाय पीने आया था। चाय पीकर वापस घर जा रहा था। तभी सिंह कॉलेज मोड़ पर उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ लिया और 80 हजार रुपए की डिमांड की। साथ ही नहीं देने पर दारू का केस बनाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसकी सूचना परिजनों को दी गई और मामला 50 हजार रुपए में सेटल हो गया। 

Diarch GO

रुपया देने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे छोड़ दिया। उक्त घटना की सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमे पैसे के गिनने का वीडियो और पैसा देने का ऑडियो शामिल है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इधर इस संबंध में जब उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में भी जदयू नेता द्वारा ऐसे एक मामले उठाए गए थे। लेकिन उत्पाद अधीक्षक ने उक्त मामले को एक सिरे से खारिज कर दिया था।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट