LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बिहार एस.टी.एफ. को मिली बड़ी सफलता, अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अवैध आग्नेयास्त्र और जिन्दा कारतूस के साथ बिहार एसटीएफ की कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को बिहार के औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसके पास से बड़ी संख्या में जिन्दा कारतूस भी मिले हैं.

 Bihar STF /Bihar Police
Bihar STF /Bihar Police- फोटो : news4nation

Bihar Crime News : बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम एवं औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई 2 जनवरी को हुई. इसमें हथियार और कारतूस बरामद किया गया. 

छापामारी में औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम निवासी रामजी शर्मा को गिरफ्तार किया गया. उनके घर से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में गोह थाना में कांड दर्ज किया गया है.

बिहार एस.टी.एफ. और औरंगाबाद जिला पुलिस  की इस कार्रवाई में एक 12 बोर का रेगुलर DBBL बंदूक और 12 बोर का 18 जिंदा कारतूस गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद किया गया. अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है.