LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत, गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

चार कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

Two people died in violent clash

Bihar Crime News:  औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चार कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।राजू सिंह  और पप्पू सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

देर रात दोनों पक्षों के बीच जमीन पर खलिहान लगाने को लेकर विवाद हुआ जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में राजू सिंह और पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। बिंदेश्वरी सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

मृतक में एक पक्ष से बिंदेश्वरी सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजू सिंह एवं रमता सिंह के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह शामिल हैं। वहीं बिंदेश्वरी सिंह घायल हो गए हैं जिससे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर किया गया है। घटना के सूचना मिलते हैं दलबल के साथ प्रभारी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल राजू सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर राजू सिंह की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने औरंगाबाद रेफर कर दिया  लेकिन सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था और कई बार मामला बिगड़ने की नौबत आ चुकी थी। दूसरे पक्ष से अभी तक किसी तरह की कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट