LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News - जमीन के लिए दामाद ने ससुर और साली को पीटकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News - औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखडा़ गांव में दामाद द्वारा वृद्ध ससुर, विधवा साली एवं उनके बच्चे के साथ मारपीट की है।

 दामाद ने की ससुर की पिटाई
दामाद ने की ससुर की पिटाई- फोटो : दीनानाथ मौआर

Bihar News - औरंगाबाद  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखडा़ गांव में दामाद द्वारा वृद्ध ससुर,  विधवा साली एवं उनके बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट की घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खाखडा़ गांव निवासी 80 वर्षीय रामजन्म साव तथा उनकी विधवा पुत्री रिंकू कुमारी, रिंकू कुमारी के पुत्र अमर कुमार एवं पुत्री पल्लवी कुमारी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल 7 वर्षीय अमर कुमार की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

इस मामले को लेकर घायल रामजन्म साव ने इलाज के दौरान बताया कि मेरी 6 पुत्री है और सभी को शादी हो चुकी हैं। मेरे पास तीन बीघा खेती करने के लिए जमीन है और एक छोटा सा मकान है। मैं अपनी छोटी बेटी रिंकू कुमारी का 15 साल पूर्व माली थाना के बरिआ टोला नीमा गांव में सुदामा साव के साथ शादी किए थे। उनके दांपत्य जीवन से एक पुत्र एवं एक पुत्री है । लेकिन विगत 5 साल पूर्व मेरे छोटे दामाद सुदामा साव की लंबे समय से बीमार रहने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

 इसके बाद बेटी, नाती और नतनी को अपने घर ले आया और तब से मेरे घर ही रह रही थी। आरोपी दामाद मेरी चौथी पुत्री सोना देवी के पति राजू कुमार है। आरोपी राजू कुमार औरंगाबाद शहर के शाहपुर का रहने वाला है। आरोपी का कहना है कि तुम जमीन मेरे नाम कर दो और छोटी बेटी को तुम अपने यहां से भगा दो। रविवार की रात्रि आरोपी राजू कुमार मेरे घर आया और एक-एक कर सभी के साथ मारपीट करने लगे। यहां तक की मासूम 7 वर्षीय अमर कुमार को मार कर बेहोश कर दिया। फिलहाल तीन खतरे से बाहर हैं और अमर कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट