LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में गला रेता हुआ अधेड़ का शव पुलिस ने किया बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव में एक बंद मुर्गी फॉर्म में अधेड़ का गला रेता हुआ शव बरामद किया गया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

औरंगाबाद में अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है

AURANGABAD : जिले के हसपुरा में गला रेता हुआ एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव के बधार की है, जहां एक बंद मुर्गी फॉर्म में अधेड़ का गला रेता हुआ शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान उसी गांव के बालदेव महतो के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर डीएसपी ऋषिराज अपने दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिया। वही हसपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। 

मृतक के परिजन हत्या का आरोप हसपुरा थाना क्षेत्र के बिरहारा गाँव के कमलेश महतो और उसका बेटा गुड्डू कुमार पर लगा रहे है। मृतक की पत्नी राधिका देवी ने पुलिस को बताया की उनके पति नंदलाल महतो कमलेश महतो की बेटी काजल कुमारी की शादी कुछ साल पहले गया जिले के कोच थाना के उतरेन गांव में करवाये थे। 

लेकिन शादी नहीं चल पाया। बीते 6 अक्टूबर को उसकी बेटी पंचायती के बाद आपसी सहमति से दहेज के समान के साथ मायके आ गई थी। इसी के कारण कमलेश और उसके बेटे ने बोटी - बोटी काट देने का धमकी दिया था। मृतक के पत्नी ने कमलेश और उसके बेटे गुड्डू को आरोपी बनाया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ हसपुरा बाजार आई थी। बाजार से लौटने के क्रम में बड़ी फील्ड में आयोजित भंडारा से प्रसाद लेकर जब वह घर लौट रही थी तो उसके पति बिजली पावर सब स्टेशन के पास मिले थे और कहा था कि  भंडरा से प्रसाद लेकर घर आ रहे है। लेकिन काफी रात बीत जाने के बाद भी वह घर  नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन किया गया। लेकिन कही कुछ पता नहीं चला पाया और आज उनकी गला रेता हुआ शव मिला है। शव का चेहरा भी जलाया हुआ है। इस मामले को लेकर दाउदनगर डीएसपी ऋषि राज ने कहा की हत्या की जाँच वैज्ञानिक तरीके से की जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट