LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News - यूपी से औरंगाबाद आकर गहने की चोरी और छ्नितई करनेवाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 7 महिलाओं सहित आठ को किया गिरफ्तार

Bihar News - औरंगाबाद के देव में आयोजित मेला के दौरान सोने की चेन या अन्य आभूषण छिनतई और चोरी मामले में एक गिरोह का देव पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में सात महिलाएं व एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया

गिरोह का खुलासा
गिरोह का खुलासा- फोटो : दीनानाथ मौआर

Bihar News -  औरंगाबाद के देव में आयोजित मेला के दौरान सोने की चेन या अन्य आभूषण छिनतई और चोरी मामले में एक गिरोह का देव पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में सात महिलाएं व एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी अभिषेक कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सिकू देवी, राकेश कुमार की 24 वर्षी पत्नी नीलू देवी, रामलीला राम उर्फ लखन राम के 30 वर्षीय पत्नी निशा देवी, बनारस जिले के आशापुर गांव निवासी तारा देवी, सिकंदर राम के 28 वर्षीय पत्नी रंजना कुमारी , अनिल राम उर्फ सोनू राम के 25 वर्षीय पत्नी तारा देवी, मुगलसराय के तंबू बारा  झोपड़ी निवासी सुमित कुमार की 32 वर्षीय  पत्नी सलोनी देवी, प्रिंस राम के 25 वर्षीय पत्नी मुस्कान देवी एवं बिहार के रोहतास जिले के सासाराम गोल चौक बाजार निवासी मास्टरमाइंड 42 वर्षीय बब्लू कुमार साव के रूप में की गई है। 

इनके पास से लगभग एक लाख की किमत की सोने की लॉकेट एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों ने छिनतई और चोरी की बात स्वीकार की हैं। इस मामले को लेकर देव थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ पूजा मेले में कई जगह से सोने की चेन या अन्य आभूषण चोरी व छिनतई की घटनाएं घटित हुई थीं। लगातार शिकायत मिलने पर मेला के विभिन्न क्षेत्रों में 200 की संख्या में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।

 इस दौरान इन सभी को संदिग्ध पाया गया। जिन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। मामले के सामने आने के बाद इनके परिजनों को सूचना दे दी गई। वहीं संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट