LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News - औरंगाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया वारदात को अंजाम देने का आरोप

Bihar News - औरंगाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या कर दी गई । परिजनो ने उसके दोस्त पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।

युवक की हत्या

Bihar News -   जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज औरंगाबाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।  घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी गांव की है।  मृतक की पहचान चौरी ग्राम निवासी दुर्गा चौधरी के पुत्र विकास कुमार के रूप में किया गया है।

 घटना की जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया कि विकास घटना के पहले कुछ मित्रों के साथ घूमने निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो फिर उसकी  खोजबीन शुरू किया गया । लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पूरे गांव के लोग उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान गांव के बधार में एक आल पर उसका शव  देखा गया । जिसके बाद पूरे गांव में  अफरा तफरी मच गया । 

परिजन फूट फूट कर रोने लगे। जिसके बाद इस मामले की जानकारी दाउदनगर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त ने हो गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दी है। जिसके बाद  दाउदनगर थाना की पुलिस हत्या के उद्वेदन में जुट गई है । उसने संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस  घटना की तहकीकात कर रही है ।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट