LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में मछली मारने के विवाद में दो पक्षों ने जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है...पढ़िए आगे

दो गुटों में जमकर मारपीट
मछली मारने के विवाद में मारपीट - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के बिरुआ गांव में आज दो पक्षों के बीच मछली पकड़़ने को लेकर जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है. घायलों में प्रथम पक्ष से महेंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ पप्पू, अनिल यादव, डोमन यादव के पुत्र महेंद्र यादव एवं सिकंदर यादव को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

वही दूसरे पक्ष से वीर भगत पासवान समेत लगभग तीन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका इलाज कहीं निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पौथू थाना अध्यक्ष आकाश राज, अपने दल बल के साथ  घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है. 

घटना की जानकारी देते हुए घायल नीरज कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि हम लोग जीविकोपार्जन के लिए मुर्गी फार्म और मछली पालन करते हैं। शनिवार की सुबह वीर भगत पासवान के पुत्र मेरे तालाब में बंसी के माध्यम से मछली पकड़ रहा था. इस दौरान उसे मछली पकड़ने के लिए मना किया तो उनके परिजन लाठी डंडे और लोहे के रड से हम लोगों पर हमला बोल दिया.

पौथू थाना अध्यक्ष आकाश राज ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. शनिवार की संध्या में दोनों पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष ने टेलीफोनिक जानकारी देते हुए बताया है की दोनो पक्षो के बीच मछली मारने को लेकर मारपीट हुई है. फिलहाल पौथु थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट