LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar news: औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मानवता को किया शर्मसार! मरीज को झाड़ियों में फेंकवाया, हो गई दर्दनाक मौत

सदर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर, एक बीमार व्यक्ति को झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई

डॉक्टर का घिनौना कृत्य!

Bihar news: औरंगाबाद सदर अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए लाए जाने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

12 नवंबर को बारुण थाना पुलिस ने झाड़ियों में एक शव बरामद किया था। जांच में सामने आया कि यह शख्स बीमार था और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में आंशिक इलाज के बाद, एक वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

 मामला तब प्रकाश में आया जब शव पर लिपटी चादर की पहचान सदर अस्पताल की चादर के रूप में हुई। पुलिस ने जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस घटना की पुष्टि हो गई। पुलिस ने एक एम्बुलेंस कर्मी और एक स्ट्रेचर ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) ने इस घटना को अमानवीय करार दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर