LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News- औरंगाबाद में सांप काटने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News-औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के गोसलडीह गांव में एक विषैले सांप के काटने से इलाज के दौरान हुई 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी साधु यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

सांप काटने से युवक की मौत
सांप काटने से युवक की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

Bihar News - औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के गोसलडीह गांव में एक विषैले सांप के काटने से इलाज के दौरान हुई 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी साधु यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि उत्तर कोयल नहर से धान की सिंचाई करने के लिए पानी छोड़ा गया था। विकास का कुछ खेत सुखा पड़ा हुआ था। कोयल नहर में पानी आयी तो अपने खेतों की सिंचाई हेतु विकास ने अपने खेतों के आल को हाथों के द्वारा काट रहा था। लेकिन उसी के अंदर बैठे एक जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। 

हालांकि काटने के दौरान विकास को ऐसा एहसास हुआ कि कोई विषैला सांप नही है। इसी दौरान विकास ने फोन से सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में विकास को एक हकीम के पास जपला लेकर चले गए। उस जगह पर उसे सर्प के विष समाप्त करने हेतु उसने दवा पिलाई। लेकिन इसके उपरांत भी विकास की हालत बिगड़ने लगी , तो परिजनों में खौफ बढ़ने लगा और  परिजन ने विकास की स्थिति को गंभीर देखते हुए नवीनगर रेफरल अस्पताल लाया। जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। 

जब विकास औरंगाबाद पहुंचा तो एक विशेष डॉक्टरों की टीम ने जांचोपरांत विकास को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों की माने तो विकास के पिता साधु यादव औरंगाबाद में रहकर सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। वही विकास की बहन रिंकी कुमारी को 2025 के मार्च महीने में हाथ पीले होने थे। लेकिन जहां खुशियां अपनी पांव पसार रही थी। तभी गम ने अचानक परिवार के बीच दस्तक दे डाला, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों व ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर विकास की मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दाह संस्कार के लिए घर लेकर चले गए।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट