LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Crime News - औरंगाबाद में अधेड़ ने नाबालिग बच्चियों के साथ की ‘गंदा काम’ करने की कोशिश, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

Bihar Crime News - औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में एक 45 बर्षीय व्यक्ति ने तीन छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया । जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।

बच्चियों से गंदा काम
बच्चियों से गंदा काम- फोटो : दीनानाथ मौआर

Bihar Crime News -  औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में एक 45 बर्षीय व्यक्ति ने तीन छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया । जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । इस मामले में बच्चियों के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की है। जिसके बाद रफीगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी दो दिनों से गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। पहले दिन आरोपी ने   बच्चीयों को चॉकलेट और कुछ पैसे देकर तीनों बच्चियों को रूम में ले जाने का प्रयास किया। लेकिन उस दिन बच्चियां उसके घर मे नहीं गई। आरोपी ने दूसरे दिन भी तीनों बच्चियों को कुछ पैसा दिया और बहला फुसलाकर वह अपने घर में बुला लिया। बच्चियों को घर मे लेकर जाते देख आसपास के ग्रामीणों को शक हुआ। आरोपी तीनों बच्चियों को अपने घर में ही ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में तीनों बच्चियों को कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खिड़की के माध्यम से उसकी सारी हरकत को देख लिया। जिसके बाद ग्रामीण हल्ला हंगामा करने लगे और आरोपी के घर के गेट खोलने को कहा।  इसके बाद आरोपी ने गेट खोला, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रफीगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

उक्त आरोपी के खिलाफ तीनों नाबालिग के परिजनों ने थाना को लिखित आवेदन दिया है। जिसके उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया और तीनों बच्चियों का जांच कराया। इस मामले को लेकर रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि उक्त बच्चियों  के साथ आरोपी गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सपुर्द कर दिया । जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीँ घटना की तहक़ीकात की जा रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर