LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : घर में अकेली सोई युवती की अपराधियों ने गला दबाकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक बार फिर अपराधियों ने घर में अकेली सोई युवती की गला दबाकर हत्या कर दी है...पढ़िए आगे

युवती की हत्या
युवती की गला दबाकर हत्या - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के मलुक बिगहा गांव में घर में सो रही युवती को अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुस कर गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी मनीषा बेबी औऱ सर्किल इंस्पेक्टर मधु कुमारी, औरंगाबाद डीआईओ टीम के राम इकबाल यादव, रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली अपने दाल बल के साथ मौके पर पहुंच  शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार मृत युवती की पहचान स्वर्गीय सुनील सिंह की 18 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में किया गया है। परिजनों ने बताया की घर के सभी परिवार छठ पर्व को लेकर दूसरे जगह गए हुए थे और युवती अपने घर मे अकेली थी। रात्रि का फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया गया है।  मृतिका के चाचा धंनजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को मृतिका अपनी मां संध्या कुवंर के साथ मदनपुर थाना क्षेत्र के वार  गांव में रिश्तेदार के घर छठ पर्व में गई थी। इसके बाद शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे के आसपास अपने चचेरे जीजा सत्येंद्र सिंह एवं चचेरी बहन चंचला देवी के साथ घर वापस आ गई। 

बहन एवं जीजा भोजन कर शाम 5-6 बजे के आसपास घर चले गए। इसके बाद रात्रि लगभग 9:00 बजे चचेरी बहन एवं जीजा से फोन से बात की। चाचा धनंजय सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि शनिवार की सुबह 7:00 बजे के आसपास दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक नहीं खुला। इसके बाद दीवार फांदकर घर में घुसे तो देखा की वह एक कमरे में मृत अवस्था मे पड़ी हुई है। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा रफीगंज थाना को दिया गया। 

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व मृतिका के पिता सुनील सिंह की मौत हो गई। तब से मृतिका की मां संध्या कुंवर अपने तीन बेटी एवं एक बेटा को लालन पालन किया है। मृतिका अपनी भाई बहन में सबसे छोटी पुत्री थी।वही थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पायेगा की हत्या कैसे हुई है। साक्ष्य के रूप में पुलिस कपड़े एवं एक मोबाइल फोन ले गयी है। वही FSL के टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन कर उसकी गहन जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट