LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Aurangabad News- औरंगाबाद से किशोर सहित 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और चोरी का बाइक किया बरामद

औरंगाबाद में एसपी के निर्देश पर चलाई जा रही विशेष समकालीन अभियान के तहत की गई छापेमारी के दौरान दोे युवक और किशोर के पास एक देशी कट्टा, दो चोरी का बाइक तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है।

हथियार बरामद

Aurangabad News-  जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर चलाई जा रही विशेष समकालीन अभियान के तहत की गई छापेमारी के दौरान दो युवक समेत एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा, दो चोरी का बाइक तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। इस मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया गया है।

 साथ ही दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 अमीत कुमार ने  बताया कि एसपी अमरीष राहुल के निर्देश पर समकालीन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। जिसको लेकर छापेमारी दल का गठन कर मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आज चेकिंग के दौरान एक बाइक पर चार लोग सवार मदनपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस को देख बाइक पिछे घुमा कर भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस जवानों के सहयोग से खदेड़ कर एक युवक को धर दबोचा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से चोरी का एक बाइक बरामद किया गया।

Diarch GO

 बाइक के साथ पकड़े गए व्यक्ति के पास मोबाइल जांच में एक युवक का फोटो अवैध देशी कट्टा लिए देखा गया। उसके निशानदेही पर तस्वीर में दिख रहे देशी कट्टा के साथ युवक को कासमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के कठवर टोले बंगला पर निवासी कुलदीप चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिका निवासी कुलेन्द्र रिकियासन के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार और एक दस वर्षीय निरुद्ध शामिल हैं।


औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट