LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Aurangabad Crime News- औरंगाबाद में आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार, लूटकांड को लेकर कई दिनों से चल रहा है फरार

Aurangabad Crime News- औरंगाबादजिला के हसपुरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में लूट कांड का आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था । इस मामले में हसपुरा थाना के पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया है।

 पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार
पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार - फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad  - औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां टोले बाला बिगहा निवासी नाथुन मिस्त्री के घर 15 फरवरी 2021 की रात लूट की घटना घटी थी। इस मामले में हसपुरा थाना के पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपी पौथु थाना क्षेत्र पौथू गांव निवासी स्वर्गीय उदय मुसहर के पुत्र गेयर मुसहर के घर पर बुधवार को हसपुरा थाना के एसआई कमल किशोर यादव , एसआई सुगंध राज सहित अन्य पुलिस वाले   ने डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। 

 लंबे समय से चल रहा है फरार 

 इस मामले में हसपुरा थाना में पदस्थापित एसआई सह अनुसंधानकर्ता कमर किशोर यादव ने बताया कि 16 फरवरी 2021 को कोईलवां टोले बाला बीगहा निवासी नाथुन में मिस्त्री के द्वारा हसपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके घर में दो चोरों द्वारा लूट कांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले में घटना के दिन ही एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था तथा एक भागने में सफल हो गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे जेल भेज दी। उसी मामले में पुलिस द्वारा  दुसरे आरोपी गेयर मुसहर के घर पर बुधवार को डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया ।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर  की रिपोर्ट